लखनऊ : लखनऊ के सआदतगंज में हृदयविदारक घटना सामने आयी है,सआदतगंज के कटरा विजन बेग में रुमिका तिवारी के 15 साल के बेटे आयुष्मान तिवारी ने उनकी आंखों के ही सामने फांसी लगाईं। वह खिड़की से चीखती-चिल्लाती रहीं और बेटे को रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन उसने नहीं सुनी। सिर्फ मां की सिर्फ गलती इतनी थी कि दो भाइयों में टीवी पर कार्टून देखने के लिए झगड़ा हुआ तो मां ने बड़े बेटे को थप्पड़ मारकर भगा दिया।पुलिस ने घरवालों के अनुरोध करने के बाद पोस्टमार्टम सिर्फ पंचनामा कर बच्चे का शव उन्हें दिया गया। रुमिका तिवारी के पति राजेश तिवारी की मौत हो गयी है। वह दो बेटों आयुष्मान व अंशुमान के साथ कटरा विजन बेग में रहती थी।
रविवार रात को रुमिका घरेलू काम कर रही थीं और दोनों बेटे कमरे में टीवी देख रहे थे। छोटा बेटा अंशुमान टीवी पर छोटा भीम देख रहा था तो आयुष्मान चैनल रिमोट से बदलने लगा, इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया और आयुष्मान ने अंशुमान को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद अंशुमान को कमरे से बाहर निकालने लगा। आयुष्मान की हरकत देख उसे एक थप्पड़ मार दिया। इससे वह नाराज हो गया।
उसके बाद बच्चा माँ का मोबाइल लेकर कमरे में बंद हो गया। रुमिका (माँ ) को ये आभास हुआ कि कमरे से आवाज़ नहीं आ रही हैं। कुछ देर बाद वह दरवाजे पर दस्तक देने लगीं, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर रुमिका ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर आयुष्मान फंदा बना रहा था। वह खिड़की से चिल्लाते हुए उसे रोकने लगीं, लेकिन वह नहीं माना। और मां की आंख के सामने ही बच्चा मर गया।

