महिला सिपाही की करतूत हुई सोशल मिडिया में वायरल

कासगंज : इन दिनों यूपी पुलिस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अभी हाल ही में हरदोई ज़िले में पुलिस वालों का शराब पीते हुए वीडियो सोशल मिडिया में शेयर हुआ था , और इसी कड़ी में प्रदेश के कासगंज ज़िले से भी एक वीडियो सामने आया है। वायरल हुए इस वीडियो में महिला इंस्पेक्टर थाने में महिला सिपाही से बॉडी मसाज कराती हुई नजर आ रही है। अब कासगंज महिला प्रभारी का थाने के अंदर कॉस्टेबल से बॉडी मसाज कराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
पुलिस विभाग में महिला इंस्पेक्टर प्रभारी का बॉडी मसाजए कराते हुए यह वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां महिला थाना प्रभारी एक महिला सिपाही से मसाज करा रही थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद एसपी सौरभ दीक्षित ने थाना प्रभारी को तत्काल लाइन हाजिर कर सीओ को मामले की जांच सौंपी है।