जोशीमठ आपदा पीड़ितों को सरकार ने दी बड़ी राहत

देहरादून : जोशीमठ आपदा प्रभावितों की तरफ़ से थोड़ी राहत दी गई है। उत्तराखंड शासन की तरफ़ से एक बयान ज़ारी कर कहा गया है कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों नें प्रदेश के जिन सहकारी बैंकों से कर्ज़ लिया था , वह कर्ज़ एक साल के लिए माफ़ किया जाता है,जिसका मतलब यह है कि अब आपदा प्रभावितों से एक साल तक कर्ज़ की वसूली नहीं की जायगी। इस बारें में अपर सचिव सहकारिता आलोक कुमार पांडेय ने आदेश जारी कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित लोगों से सहकारी बैंकों से लिए गए ऋण की किस्तों की वसूली एक वर्ष तक स्थगित रहेगी।

इस अवधि में प्रभावित परिवारों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की जाएगी। बता दें कि 20 जनवरी को सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने सचिव सहकारिता को इस संबंध में पत्र जारी किया था। इसमें कहा गया था कि आपदा के बाद जोशीमठ के लोगों के व्यवसाय पूरी तरह से ठप्प हो गए है , और अभी ये सभी बैंकों का ऋण नहीं दे सकते है , इसीलिए यह आदेश दिया गया है। और इस संबंध में निबंधक सहकारिता को आदेश जारी किया गया है।