एएमयू में बड़ा विवाद,जानिए पूरा मामला

अलीगढ़ : अलीगढ़ के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस व पीएसी द्वारा नजरबंद कर दिया गया है। वहीं पुलिस व पीएसी द्वारा करणी सेना के कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के घर के बाहर भारी मात्रा में पीएसी को तैनात किया गया है।
बारें में जानकारी देते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एक हिंदू छात्र का उत्पीड़न लंबे समय से किया जा रहा है। पूर्व में छात्र के हाथ से कलावा काटा गया था और उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई थी। इसी के विरोध में आज हम लोग अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हमें पुलिस व पीएसी के द्वारा रोक दिया गया है, लेकिन हमने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, अगर 24 घंटे में उक्त युवकों पर कार्यवाही नहीं होती है तो हम लोग एएमयू में कूच कर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 26 जनवरी को लगाए गए धार्मिक नारों के बाद लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है।