पठान की सफ़लता से आलिया ख़ुश,कही ये बात

मुंबई : शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की ‘पठान’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इस फ़िल्म नें रिलीज के 7वें दिन देशभर में 21 करोड़ रुपये कमाए और इसका कुल कलेक्शन 316 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ‘पठान’ की सफलता से सिर्फ शाहरुख, दीपिका, जॉन ही खुश नहीं हैं, बल्कि पूरा बॉलीवुड इस ख़ुशी में शामिल दिख रहा है , क्योंकि लंबे अरसे बाद बॉक्स ऑफिस का सूखा खत्म हुआ है और ये ‘बायकॉट गैंग’ के मुंह पर भी एक तमाचा है। अब इस बारे में आलिया भट्ट और वरुण धवन ने भी हाल ही में अपनी बात रखी है। इसके साथ ही आलिया ने ‘पठान’ द्वारा उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिकॉर्ड को तोड़ देने पर भी अपना रिएक्शन दिया है। आलिया ने जो कहा है, वो दिल छू लेगा। आलिया और वरुण धवन एक इवेंट में साथ पहुंचे थे। दोनों एक अवॉर्ड शो की अनाउंसमेंट करने के लिए मौजूद थे। इवेंट में आलिया से ‘पठान’ द्वारा ‘ब्रह्मास्त्र’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर फिल्म को हर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ना चाहिए। मैं इससे बहुत खुश हूं।’ आलिया नें कहा कि पठान जैसी फिल्म सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर नहीं है, बल्कि इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है। ये ऐसे मोमेंट हैं, जब आप प्रार्थना करते हैं कि ये होता जाए और होता रहे।’ वरुण धवन भी आलिया की बातों से सहमत दिखे।