मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी 370 कश्मीर में लागू करने के पक्ष में नहीं थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 के हटने से बने अमन चैन के माहौल के कारण ही राहुल गांधी अपनी यात्रा को शांति के साथ कर पाए। उन्होंने दलों का जवाब मिला है जो यह कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने से वहां कोई फरक नहीं पड़ा।
बीते दिन सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम धामी ने ये बात कही। बैठक में लोकसभा और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने का संकल्प भी लिया। दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में जी-20 कार्यक्रमों, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर हर विधानसभा में 100 कार्यक्रम करने और सांगठनिक नेटवर्क में विस्तार से जुड़े मुद्दों बातचीत हुई है।
पीएम मोदी की वजह से भारत जोड़ो यात्रा सफल समाप्त हुई : सीएम धामी

