नई दिल्ली : हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन सबसे शुभ दिन में से माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। भगवान शिव के अवतार माने जाने वाले हनुमान जी कई नामों से जाने जाते हैं। हनुमान जी को रामभक्त हनुमान, बजरंगबली, पवनपुत्र, अंजनी पुत्र आदि नामों से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार अगर आप सच्चे मन से इन नामों का जाप करते हैं तो आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। मंगलवार के दिन बहुत से लोग व्रत रखते हैं और विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करते हैं। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता भी मिलेगी। अगर काम में, जीवन में या धन संचय में बार-बार समस्या आ रही हैं तो आप मंगलवार के दिन कई तरह के उपाय कर सकते हैं।
मंगलवार के दिन करें ये उपाय
- हर मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं। सरसों के तेल या चमेली के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- इस दिन जरूरतमंदों दान करना बहुत फायदेमंद होता है। दान करने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
- स्नान करने के बाद गाय को रोटी खिलाएं। इससे आपको देवी लक्ष्मी से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- कार्य संबंधी समस्याओं के लिए हनुमान जी को गुड़ और चने का प्रसाद अर्पित करें। इस प्रसाद को मंदिर में बांट दें।
- धन की कमी न हो इसके लिए 11 पीपल के पत्ते लें। इन्हें पानी से साफ करें। पत्तों पर चंदन से ‘जय श्री राम’ लिखें। इन पत्तों को हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक संकट से मुक्ति मिल जाती है।
इसके साथ ही “ॐ नमो हनुमते रुद्रावतारायविश्वरूपाय अमित विक्रमायप्रकटपराक्रमाय महाबलायसूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा” जाप करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी

