स्वामी प्रसाद का सिर तन से जुदा करने वाले को 10 लाख का इनाम 

लखनऊ : यूपी में आज  सबसे अधिक ख़बरों में गरमाया मुद्दा है रामचरितमानस की प्रतियों को फाड़ने और जलाने का मामला। जिस तरह से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आपत्तिजनक टिप्पणी दी और उनके इस लहजे में ही हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने भी उनके खिलाफ बड़ी बात कह डाली है उन्होंने एक वीडियो के ज़रिये कहा है कि  स्वामी प्रसाद का सिर तन से जुदा करने वाले को 21 लाख का इनाम दिया जाएगा। हालांकि अन्य संतों ने स्वामी प्रसाद को अज्ञानी बताते हुए संयमित आक्रोश कहा है। आचारी मंदिर के महंत विवेक आचारी ने भी राजनेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। स्वामी प्रसाद ने ट्वीट में कहा है कि धर्म की दुहाई देकर आदिवासियों दलितों, पिछड़ों व महिलाओं को अपमानित किए जाने की साजिश का विरोध करता रहूंगा। जिस तरह कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलती उसी प्रकार इनको सम्मान दिलाने तक मैं भी अपनी बात नहीं बदलूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *