श्रीनगर में बर्फबारी के बीच भारत जोड़ो यात्रा का समापन,प्रियंका गाँधी भी मौजूद

श्रीनगर : भारत जोड़ो यात्रा एक लंबा सफर तय करके आज सोमवार 30 जनवरी 2023 को समाप्त हुई है। आज सोमवार को इस यात्रा का आखिरी दिन था। राहुल की जनसभा शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में भारी बर्फबारी के बीच जारी रही। इससे पहले राहुल ने मौलाना आजाद रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में बर्फबारी के बीच तिरंगा भी फहराया।जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर राहुल गांधी का अपना घर है। उम्मीद है कि गोडसे की विचारधारा ने जम्मू-कश्मीर से जो छीन लिया वह वापस लिया जाएगा।राहुल ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में आशा को उगता देख पा रहे हैं। पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने जनसभा में कहा कि यह बहुत ही सफल यात्रा रही है। राष्ट्र को इसकी बहुत जरुरत थी।

इस यात्रा में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो बीजेपी को छोड़कर एक नई सरकार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। सद्भाव और एक-दूसरे के साथ शांति और प्यार से रहना चाहते हैं। ऐसा माहौल बीजेपी नहीं दे सकती। जनसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *