जोशीमठ में व्यापार धरातल पर,कई बुकिंग हुईं रद्द 

उत्तराखंड में मसूरी के बाद जोशीमठ ऐसी पर्यटन स्थल है जहां बारामाह पर्यटक पहुंचता है। पर्यटकों की आवाजाही से यहां प्रतिवर्ष 60 से 70 करोड़ का कारोबार होता था और 30 करोड़ से अधिक होटल व होम स्टे व्यवसाय है। भू-धंसाव से प्रभावित होने के कारण कारोबार बिलकुल ठप हो रहा है। होटल, होम स्टे में इस वर्ष 2 जनवरी तक मिली 75 फीसदी तक बुकिंग रद्द कर दी है। संचालकों ने अपने स्टॉफ में भी कटौती की।

जोशीमठ में 68 होटल और 101 होम स्टे संचालित हो रहे हैं जो होटल एसोसिएशन के अंतर्गत पंजीकृत हैं। इन होटल/होम स्टे में बीते वर्ष तक बारामाह बुकिंग होती है।  कोरोनाकाल के बाद बीते दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 तक सिर्फ एक माह में ही यहां 40 करोड़ का बड़ा कारोबार किया था। पर्यटकों की जो ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग मिली थीं वह सब रद्द हो चुकी हैजल्द ही रोपवे का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *