राजस्थान के ब्यावर डीएसपी हीरालाल सैनी का अश्लील वीडियो वायरल,गिरफ्तारी के बाद भी एक वीडियो और आया सामने

जयपुर :गौरतलब है की अश्लील वीडियों वायरल के बाद अभी राजस्थान के अजमेर जिला के ब्यावर के डीएसपी हीरालाल सैनी निलंबित किया गया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। कल दिन गुरूवार को उदयपुर में एसओजी की टीम ने डीएसपी को गिरफ्त में लिया। जिनका दो दिन पहले ही महिला कॉन्स्टेबल के साथ एक अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। उसके बाद 9 सितंबर को एक और वीडियो लीक हो गया। वीडियो वायरल होते ही अचानक वह सुर्खियों में उतर गए।  जिसके बाद डीएसपी के खिलाफ मामला भी हो गया है।  डीएसपी के उदयपुर में होने की जानकारी पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी रोकने वाली (एसओजी) टीम ने उदयपुर के अनंता रिसॉर्ट से अपने कब्जे में लिया। 
आपको बतादें की डीएसपी हीरालाल सैनी की गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले पहली बातचीत और पूछताछ के लिए उदयपुर के अंबामाता थाने में ले जाया गया। हालांकि, यहां पर कागजी कार्रवाई के बाद एसओजी की टीम आरोपी डीएसपी को वहां से लेकर जयपुर पहुँचाया। नए वायरल वीडियो में एक 6 वर्षीय बच्चा भी नजर आ रहा था, ऐसे में इस पूरे मामले की जांच एसओजी की चाइल्ड पॉर्नोग्राफी टीम द्वारा की जा रही थी और डीएसपी को भी इसी टीम द्वारा गिरफ्तार करने की जानकारी मिल रही है। उनका जो पहला वीडियों सामने आया था उसमें वो किसी होटल के स्वीमिंग पूल में महिला कॉन्स्टेबल के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे थे।  इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि और भी मामले खुलकर सामने आ सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *