आजमगढ़ में बीते दिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हर्षोल्लास कार्यक्रम आयोजित पुलिस लाइन परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु रहे। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह में संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालु की जुबान फिसल गई। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश गेहूं और चीनी उत्पादन में नंबर वन है। गेहूं और चीनी उत्पादन की चर्चा करते करते अचानक राज्य मंत्री बोल बैठे कि अपराधों में हमने बहुत से ऐसे लक्ष्य हासिल किए जिसमें पहले हम बहुत पीछे रहा करते थे। मुख्य अतिथि की अचानक से जुबान फिसलने से हर कोई अवाक रह गया और सभी एक दूसरे को देखने लगे। कानाफूसी शुरू हो गई।
मंत्री साहब की फिसली जुबान,बोले-योगी सरकार अपराधों में आगे

