उत्तराखंड :परिवहन मंत्री यशपाल आर्य बेटे संजीव आर्य के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड विस चुनाव से ठीक पहले बीजेपी पार्टी को जोर का झटका लगा है। आज भाजपा के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहे हैं। 
इसके पार्टी सदस्यता ग्रहण में गणेश गोदियाल और हरीश रावत भी दिल्ली पहुंचे हैं। आज (सोमवार) को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा कर सकते हैं।  पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत भी दिल्ली में उपस्थित हैं। 
आपको बतादें कि यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं। यशपाल आर्य वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में मंत्री हैं और उनके पास छह विभाग हैं। जिसमें परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग शामिल हैं।

कांग्रेस का दामन थामने जा रहे  यशपाल और संजीव आर्य ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का साथ पकड़ा था तब भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। यशपाल पूर्व में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। यशपाल आर्य पहली बार 1989 में खटीमा सितारगंज सीट से विधायक बने थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *