Microsoft-Outlook सेवाएं ठप,काम जारी 

नई दिल्ली : Microsoft की कई सेवाएं भारत में ठप हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Microsoft Teams और Outlook के ठप होने की खबर सामने आई है। कई यूजर्स लगातार इसे लेकर शिकायत भी कर रहे हैं। Downdetector.com ने भी इस आउटेज की पुष्टि की है। डाउन डिटेक्टर पर अभी तक 3,700 से अधिक यूजर्स ने शिकायत की है। Outlook के भी करीब 3,000 यूजर्स ने सेवा ठप होने की शिकायत की है। इस आउटेज पर माइक्रोसॉफ्ट ने ट्वीट करके कहा है कि हम इस आउटेज को जांच रहे हैं। इससे Microsoft 365 की कई सेवाएं बाधित हुई हैं। इस आउटेज का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि ट्विटर पर #MicrosoftTeams ट्रेंड करने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *