हरिद्वार में लगा गंदगी का अंबार,कूड़ा उठाने का बंद हुआ काम

हरिद्वार में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी ने भुगतान न होने पर नगर निगम क्षेत्र के 60 वार्डों से आज मंगलवार को कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया। जिससे हरिद्वार गंदगी से भर गया है। कंपनी कासा ग्रीन और केएल मदान का कहना है कि चार महीने से उन्हें भुगतान नहीं हुआ है जिसकी वजह से काम बंद किया गया है।  

250 कर्मचारियों पर संकट

कंपनी का कहना है कि करोड़ों रुपये का भुगतान अटकने से दोनों कंपनी के करीब 250 कर्मचारियों के सामने वेतन के लाले पड़ गए थे। जबकि कूड़ा वाहनों का किराया निकाला भी मुश्किल हो गया था। जिससे मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।मेयर अनिता शर्मा ने कहा है कि भुगतान को लेकर अधिकारियों से बातचीत हुई है। कंपनियों को जल्द भुगतान कराया जाएगा। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कर्मचारियों से बात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *