मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, कार्यवाही जारी 

आम आदमी पार्टी व भाजपा में एमसीडी में पार्षद बनाने को लेकर मनोनीत करने के मामले में चल रहे टकराव के बीच दिल्ली की मिनी सरकार को मंगलवार को ‘बिग बॉस’ मिल सकता है। आज नगर निगम के सदन में पार्षदों को शपथ दिलाई जानी है। इसके बाद मेयर, डिप्टी मेयर व स्टैंडिंग काउंसिल के सदस्यों का चुनाव होगा। आपको बतादें कि   दूसरी बार चुनाव जीत कर आए उत्तरी निगम के मेयर रहे राजा इकबाल सिंह ने शपथ ली है।  इसके बाद बाकी मनोनीत सदस्यों मुकेश मान, सुनील चौहान, राजकुमार भाटिया, संजय त्यागी ने शपथ ग्रहण किया। मनोज कुमार जैन, रोहताश कुमार, श्वेता कमल खत्री के बाद वार्ड संख्या एक से चुनाव जीतकर आए पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *