एसएसपी हरिद्वार को सौंपी गई इस मामले की जांच 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता(एई) और अवर अभियंता(जेई) भर्ती परीक्षाओं की भी जांच की जाएगी। पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद एई व जेई भर्तियों का पेपर लीक होने को लेकर सवाल उठ रहे थे। इन भर्तियों की जांच एसएसपी हरिद्वार को मिली है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आयोग इन भर्ती परीक्षाओं में अगली कार्रवाई आगे बढ़ाएगा।
 इसके अलावा आयोग में अति गोपनीय अनुभागों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए सिक्योरिटी ऑडिट कराया जाएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की विशेष बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती पेपर लीक का खुलासा होने के बाद एई और जेई भर्तियों में भी पेपर लीक होने के सवाल खड़े हो गए थे। साथ ही बेरोजगार संघ की अगुवाई में अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने भी आयोग के समक्ष जेई व एई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की  सम्भावना जताई है। इसके अलावा लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भी नकल में शामिल रहे अभ्यर्थियों की सूची मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *