पैरोल पर बाहर आए राम रहीम,तलवार से केक काटा 

रोहतक की सुनारिया जेल से तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। राम रहीम ने डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम के जन्मदिन पर बागपत स्थित बरनावा डेरे में तलवार से केक काटा। राम रहीम को शाह सतनाम ने ही डेरे की गद्दी दी थी। 

हत्या और दुष्कर्म के मामले में साल 2017 से उम्रकैद की सजा काट रहे पैरोल पर आए राम रहीम का तलवार से केक काटने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। तलवार से केक काटने को पूछने पर डेरे के सेवादार अनिल चावला ने कहा कि केक तलवार से नहीं बड़े चाकू से काटा गया है। इसके बाद वह हरियाणा के लोगों से ऑनलाइन सत्संग का हिस्सा बना।उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख तीसरी बार बरनावा के आश्रम में 40 दिन का पैरोल पर बाहर आया है।


बाबा ने खेती बाड़ी, जामुन के बाग, फुलवारी, कैंटीन, लंगर घर, पशुशाला को देखा और सेवादारों लोगों को साफ सफाई अभियान चलाने और कोविड के नियमों का पालन करने के लिए  भी कहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *