कठुआ : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के सिर्फ टी शर्त पहनने पर काफी चर्चाए गरम रही हैं। लेकिन अब मौसम के बढ़ते और बिगड़ते तेवर ने राहुल के इरादे पीएसटी कर दिए हैं। अब जबकि जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का आज शुक्रवार को दूसरा दिन है। कठुआ में यात्रा बारिश के हो रही है और इसके बावजूद भी लोगों में उत्साह बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी ने जैकेट पहनी हैं। यात्रा सुबह 8 बजे हटली मोड से शुरु हुई, जो अरोडिया तक चलेगी। इस बीच राहुल 16 प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कल शाम जम्मू कश्मीर पहुंची थी। पंजाब को जम्मू कश्मीर से जोड़ने वाले रावि पुल को पार कर यात्रा प्रदेश की धरती पर पहुंची। नेकां नेता फारुक अब्दुल्ला, शिवसेना नेता संजय राउत, जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने यात्रा का अभिनंदन किया।
नफरत के बाजार में,मोहब्बत की दुकान –
राहुल गांधी ने कहा कि वह कहना चाहते हैं कि आप किसी भी धर्म जात के हो, बच्चे या बुजुर्ग हो आप इस देश के नागरिक है और रहेंगे। राहुल ने साथ ही कहा कि ‘ मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। मेरे दिल में आपके लिए मोहब्बत है। अगले नौ दस दिन आपके दिल का दर्द जो दुख है, उसे बांटने आया हूं।’
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने कहा कि हिंदोस्तान के सामने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे हैं। सरकार नेछोटे मध्यम व्यवसायियों को परेशान और उनका अंत किया है। नतीजा यह हुआ है कन्याकुमारी से कश्मीर तक युवाओं के मुंह में एक शब्द है बेरोजगारी, बेरोजगार, बरोजगारी।राहुल ने कहा कि दो हिंदोस्तान बनाए जा रहे हैं। एक अरबपतियों और दूसरा छोटे व्यापारियों, किसानों, मजदूरों का हिंदोस्तान बनाया जा रहा है।

