हो जाइये सावधान,ज़ीरो डिग्री पहुंचने वाला है तापमान 

नई दिल्ली : कुछ दिनों से खबरों में दिल्ली के साथ साथ पूरे भारत में तापमान शून्य से नीचे गिरकर -4 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका जताई  है। इस खबर के बाद लोग चिंता में हैं। कई लोग अभी से सावधानी बरतने लगे हैं। लेकिन अब इन खबरों पर एक निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा एजेंसी स्काईमेट ने अपनी जानकारी साझा की है। 

खबर महज अफवाह : स्काईमेट
स्काईमेट ने कहा है कि उत्तर भारत में -4 डिग्री तापमान जाने की खबर बिलकुल अफवाह है ऐसा कुछ नहीं होगा। अखबारों और टीवी चैनलों द्वारा यह एक गलत खबर दी जा रही है। यह पब्लिसिटी पाने का तरीका मात्र है। कृपया ऐसी निराधार अफवाहों पर विश्वास न करें। 

स्काईमेट ने दिल्ली की स्थित को भी किया साफ़ –
स्काईमेट ने कहा कि दिल्ली में तापमान शून्य से नीचे जाने का सवाल ही नहीं है क्यूंकि दिल्ली में जल्द ठंड से जल्द निजात होने को है।  स्काईमेट एजेंसी ने कहा कि दिल्ली में 16 से 18 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री और अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *