पीएफआई से जुड़े अन्य संगठनों के ठिकानों पर एनआईए ने यूपी में कई जगह छापा मारा। लखनऊ में मदेगंज के बड़ी पकरिया इलाके में एक ही मोहल्ले के तीन घरों में एनआईए ने जांच की है। सुबह पांच बजे से एनआईए की टीम पैरा मिलट्री फोर्स और महिला पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी कर रही है। लखनऊ के अलावा बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर और हरदोई में भी छापा मारने की खबर मिली है। सीतापुर जिले की महमूदाबाद तहसील में एनआईए ने बुधवार सुबह छापा मारा है। दो गाड़ियों से बुधवार सुबह पहुंचे अधिकारी पीएफआई से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रहे हैं।
बाराबंकी और बहराइच में पीएफआई के सक्रिय सदस्यों को एनआईए और एटीएस पहले भी गिरफ्तारी हुई है। इनमें पीएफआई का प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली दंगों में संलिप्त पाए गए सदस्य शामिल हैं। एनआईए समेत तमाम जांच अब पीएफआई के सहयोगी संगठनों जैसे सीएफआई, महिला विंग और सियासी चेहरे एसडीपीआई की गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए हैं।

