नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर बड़ी खबर सामने है। आज शनिवार कजो किसी अज्ञात व्यक्ति ने नितिन गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत मिलने पर नागपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी कॉलर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। अज्ञात कॉलर ने पहले सात मिनट के अंदर दो बार कॉल किया फिर एक घंटे बाद एक और कॉल करके धमकी दी। पुलिस अधिकारियों बताया है कि तीनों धमकी भरे कॉल गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में सुबह 11.25 बजे और 11.32 बजे और 12.32 बजे आए।
नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने कहा है किनितिन गडकरी को तीन धमकी भरे फोन कॉल आए, डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम में लगी हुई है। मौजूदा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा चाक चौबंध है।
कैबिनेट मंत्री को जान से मारने की धमकी,आए तीन कॉल

