प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट अटका,पढ़िए पूरा मामला 

पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक मामला सामने आने के बाद आयोग ने दो और भर्तियों की जानकारी एसटीएफ से मांगी है। एसटीएफ से पुलिस कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी  नक़ल होने का दावा किया है। उसी हिसाब से आयोग निर्णय लेने का विचार कर रहा है। राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से सूचना में बताया गया है कि 18 दिसंबर को हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अटका हुआ है। पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने एसटीएफ को पत्र लिखा है।

इस तत्काल जारी पत्र ने सवाल किया गया है कि क्या पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भी उनकी कोई कार्रवाई गतिमान है? जब तक एसटीएफ क्लीयरेंस नहीं देगी, तब तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी नहीं होगा। इसी प्रकार, आयोग की ओर से 22 जनवरी को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 600 से अधिक केंद्रों पर कराई जानी है।

 आपको बतादें की प्रदेश में 413 केंद्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कराई थी। इसमें 1,30,426 उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं, 22 जनवरी को प्रस्तावित फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 600 से अधिक केंद्रों पर होंगी।2,10,000 से अधिक उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड  मिल चुके है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *