देहरादून : अमेरिका में कोविड-19 मामलों के मामलों में बढ़ोतरी देखि गई है, इधर उत्तराखंड में भी एक्स बीबी 1.5 स्ट्रेन का एक नया मामला पाया गया है। अमेरिका से लौटे देहरादून के एक युवक का दिल्ली एयरपोर्ट पर टेस्ट किया गया जहां उसका सैंपल लिया गया है। जो जांच में कोरोना संक्रमित निकला है। युवक के सैंपल की देहरादून में जिनोम सीक्वेंसिंग की गई जिसमें एक्स बीबी 1.5 वैरियंट की भी पुष्टि हुई है। इस आदमी में कोरोना से संबंधित किसी तरह की कोई लक्षण नहीं थे राज्य कोविड कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डॉ पंकज सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
अब देश में वायरस के इस वेरिएंट से संबंधित मामलों की कुल संख्या आठ पहुँच गई है और इसाकोग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में स्ट्रेन का नया मामला उत्तराखंड में निकला है। इससे पहले गुजरात में तीन, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में एक-एक मामले मिले थे। एक्सबीबी 1.5 स्ट्रेन, ओमिक्रॉन एक्सबीबी वेरिएंट का रिश्तेदार है. जोकि अमेरिका में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार एक्स बीबी 1.5 स्ट्रेन का एक नया मामला उत्तराखंड में पाया गया है। अमेरिका से लौटे देहरादून के एक युवक का दिल्ली एयरपोर्ट पर एहतियात के तौर पर सैंपल लिया गया है। जिसमें एक्स बीबी 1.5 वैरियंट की पुष्टि हुई है।

