हरिद्वार : हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक एल्युमीनियम का सामान तैयार करने वाली फैक्टरी में हथियारबंद करीब 14 बदमाशों ने चार सुरक्षाकर्मियों को पहले बंधक बनाया और फिर डकैती की घटना कर फरार हो निकले। चारों को गार्ड रूम में बंद कर लाखों रुपये का सामान लेकर नौदो ग्यारह हो गए। गार्डों ने किसी तरह खुद खोला और फिर को अपने अधिकारी को घटना की सूचना दी। पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जबकि लापरवाही पर एसएसपी अजय सिंह ने थाना प्रभारी और रात्रि अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया। दरअसल,हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक एल्युमीनियम का सामान बनाने वाली फैक्टरी में हथियारबंद करीब 14 बदमाशों ने चार सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया।
आज सोमवार सुबह तड़के पांच बजे बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने रस्सी खोली और अपने फील्ड ऑफिसर अनुराग खबर दी। इसके बाद सुबह करीब 7:30 बजे डकैती की सूचना मिलने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जबकि सुबह करीब 11:30 बजे एसपी क्राइम रेखा यादव और सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने भी फैक्टरी पहुंचकर मौका मुआयना किया।
हरिद्वार में पड़ी डकैती,पुलिस प्रशासन भी हैरान

