इंदौर: आज सोमवार को पीएम मोदी मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। इस भव्य सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुँच चुके हैं। तीन दिवसीय सम्मेलन में 70 देशों से 3500 से अधिक प्रवासी भारतीय हिस्सा लेने वाले हैं और आज सोमवार को जब पीएम इंदौर पहुंचे तो,राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उनका एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत सत्कार किया। मोदी के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर मोदी मोदी के नारे गूंजने लगे। उनका आज सोमवार दस बजे का कार्यक्रम था। ठंड और कोहरे की वजह से डेढ़ घंटे देरी से इंदौर पहुंच सके। साढ़े ग्यारह बजे वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे और अब पीएम मोदी यहां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के कार्यक्रम शामिल हुए हैं।
मराठी स्टाइल नगाड़ो से स्वागत –
मोदी कार्यक्रम में पहुंचे तो उनका मराठी स्टाइल में ढोल-नगाड़े बजाकर किया गया। इस दौरान ढोल बजाती एक बच्ची आकर्षण का केंद्र बनी। इससे पहले सुरक्षा को कड़े तौर पर रखा गया है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस सम्मेलन में तीन हजार से अधिक प्रवासी भारतीयों के शामिल हो रहे हैं। इसे देखते हुए बापट चौराहे से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर तक की सड़क को सील कर दिया गया है। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। मोदी स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही ‘सुरक्षित जाएं प्रशिक्षित जाएं’ विषय पर डाक टिकट भी जारी किया है और प्रधानमंत्री चार घंटे शहर में ही मौजूद है। प्रवासी भारतीयों के साथ भोजन करके वो जिसमें करीब करीब 102 मेहमान होंगे।

