खुद को नेता और एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्बन्धी बताने वाला रोहित कुमार और नितिन कुमार को पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पकड़ कर एयरपोर्ट थाने के हवाले किया और पिंटू कुमार अफरातफरी की स्थिति बनाकर फरार हो निकला। एयरपोर्ट के सीआईएसएफ कमांडेंट ए. के. झा ने बताया कि बीते दिन रविवार की रात फ्लाइट में जमकर हंगामे के बाद यात्रियों की जानकारी जबतक आई, तब तक यात्री निकलने लगे थे। विमानन कंपनी की ओर से ग्राउंड स्टाफ को मार्क कर बताया गया होता कि यह तीन यात्री हैं तो पिंटू कुमार नहीं भाग पाटा और वो भी पुलिस की गिरफ्त में होता। हम हर यात्री को रोक नहीं सकते थे, इससे अफरातफरी हो सकती थी। विमानन कंपनियों ने जिन्हें मार्क कराया, उन दो को हिरासत में लेकर बिहार पुलिस को दे दिया गया।
फ्लाइट में यात्रियों के साथ झड़पप लड़ाई झगड़ों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है इसी कड़ी में अब ये नई खबर पटना से है। इंडिगो की फ्लाइट में दिल्ली से पटना आ रहे तीन युवकों ने जमकर झगड़ा किया और बीचबचाव के लिए एयरहोस्टेस गईं तो उनसे भी बदसलूकी की। मामला संभलता नहीं देख कैप्टन ने उसे समझाने की कोशिश की तो,कैप्टन पर ही मारने को जुट गए। इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 में यह घटना हुई। रोहित कुमार, नितिन कुमार और पिंटू कुमार यह गुंडई करते समय खुद को एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का खास आदमी कह रहे थे।
यह था पूरा मामला –दूसरे राज्यों से जो पटना को निकलश है एयरपोर्ट पर ही सभी यात्रियों को शराब पीकर जाने वालो को सतर्क किया जाता है कि वो राज्य को ना शराब पिए अगर वो पाए जाएंगे तो उन्हें जेल हो सकती है लेकिन इसके बावजूद भी यह तीनों यात्री बिहारी हैं और खुद को राजनेता का करीबी बताते हुए हसरब पाई हुए थे। खुद को राजनेता का करीबी बताते हुए नशे में छेड़खानी, बदसलूकी और मारपीट करने लगे।

