नई दिल्ली : हाल ही में एयर इंडिया के विमान में एक युवक द्वारा महिला पर पेशाब का मामला काफी चर्चाओं में रहा है इसी के आरोपी युवक को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शंकर मिश्रा को बीती शुक्रवार रात पकड़ लिया गया।
मामला – बीती साली के 26 नवंबर को न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस के कहने पर आव्रजन ब्यूरो ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया और आरोपी के बारे में जानकारी लेने के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी एस मिश्रा के एक रिश्तेदार से मिलने मुंबई गई और साथ ही उनसे पूछताछ में लगी हुई है।एयर इंडिया ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पर 30 दिन की यात्रा पाबंदी लगा दी नियमानुसार वह इतनी ही सजा ऐसे यात्री को देने का राइट रखती है।
आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बीते बुधवार को एयर इंडिया द्वारा की गई शिकायत के आधार पर ऐसे अजीबोग़रीब मामलें पर एफआईआर दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 354, 509 और भारतीय विमानन कानून की धारा 23 के तहत केस दायर किया गया है। पीड़ित महिला व आरोपी दोनों दिल्ली में नहीं रहते हैं। महिला के आसपास बैठने वाले यात्रियों से भी पूछताछ की जाएगी।

