गौरतलब है किजोशीमठ में आई भू धसाव की परेशानी अब विकराल रूप ले सकती है ऐसे अनुमान है। ,इसी समस्या के मद्देनज़र प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भू-धंसाव के कारण अति संवेदनशील (डेंजर जोन) वाले क्षेत्रों में बने भवनों को तुरंत खाली करवाने के आदेश दिए हैं और प्रभावितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और चरणबद्ध ढंग से संवेदनशील जगहों से सबको शिफ्ट करवाएंगे। और मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में जोशीमठ में हो रहे भूस्खलन से पैदा हुए हालात की समीक्षा भी ले रहे हैं सीएम जोशीमठ पहुंची बीजेपी की एक टीम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाने के निर्देश भी दिए है।
उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सके एक्शन प्लान के साथ ही डेंजर जोन के ट्रीटमेंट, सीवर तथा ड्रेनेज जैसे कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। कहा, इसमें सरलीकरण तथा त्वरित कार्रवाई ही हमारा सबसे बड़ा मूल मंत्र होना चाहिए।

