देहरादून: उत्तराखंड में 2016 में हुए वीपीडीओ भर्ती घोटाले को लेकर जांच के लिए गठित एसटीएफ ने आज 6 और आरोपियों के ख़िलाफ़ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।बता दें कि आज एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी के पूर्व अध्यक्ष रहे आरबीएस रावत, सचिव मनोहर कन्याल, परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया सहित आरएमएस कंपनी के डायरेक्टर राजेश चौहान, संजीव चौहान और विपिन बिहारी के खिलाफ कोर्ट में 4500 पेज की चार्जशीट दाखिल की।
वहीं, एसटीएफ का कहना है हाकम सिंह, केंद्रपाल और चंदन मनराल के खिलाफ जल्द चार्जशीट दााखिल की जाएगी। यह भर्ती परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित की गई थी। इस मामले में विजिलेंस ने 2020 में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, 2022 में यह केस एसटीएफ को ट्रांसफर कर दिया गया था।
यूकेएसएसएससी भर्ती मामला: एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही

