ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद एक्शन में परिवहन विभाग,हाइवे का किया निरिक्षण

नई दिल्ली/हरिद्वार : अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद परिवहन विभाग हरक़त में आ गया है। और उत्तराखंड के नारसन बॉर्डर से लेकर हरिद्वार के सिंहद्वार तक की सड़क का अच्छे से सर्वे किया जाएगा। और रास्ते में पड़ने वाले ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये जाएंगे। और जल्द ही उन्हें ठीक किया जाएगा। और सर्वे का यह काम एआरटीओ (प्रवर्तन) रुड़की और हरिद्वार साझा तौर पर करेंगे। आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि सर्वे के दौरान नारसन से लेकर हरिद्वार तक कहां पर सड़क समतल नहीं है, कहां-कहां डिवाइडर बनाने की जरूरत है, लेन मार्किंग है या नहीं, यह सब नोट किया गया। गौरतलब है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे में घायल होने के बाद एनएचएआई पर सड़क सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जिसके बाद आरटीओ की अगुवाई में टीम ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट भी मुख्यालय को सौंपी है।