गौरतलब है कि टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के बाद अभी तक सभी सदमे में हैं, तुनिशा की मां ने शीजान पर अभिनेत्री की मौत का आरोप लगाया है और पुलिस ने आरोपी को घटना वाले दिन ही हिरासत में ले लिया था। तब से पुलिस शीजान से पूछताछ करने में लगी हुई है। शीजान को अदालत में पेशी के लिए भी लाया गया। आज भी पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने शीजान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
आरोपी स्टार शीजान खान की लगातार इस मामलें में मुश्किलें बढ़ रहीं हैं। अब तक इस मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पिछले दिन तुनिशा की मां ने शीजान पर आरोप लगाया था कि वह उनको धर्म बदलने के लिए दबाव डालता था। इसके अलावा शीजान पर तुनिशा के साथ मारपीट का भी आरोप है।
शिजान का परिवार उसकी जमानत के लिए जल्द अर्जी लगाएगा। इसको लेकर अभिनेता का परिवार कागजी तैयारी कर रहा है। आज कोर्ट में पेशी के दौरान सरकारी पक्ष ने कहा कि आरोपी शीजान तुनिषा को उर्दू सिखा रहा था और उसे सेट पर थप्पड़ मारा था। पूछताछ के दौरान वह अपनी ईमेल आईडी और अन्य पासवर्ड नहीं दिए हैं। तनीषा और शीजन की चैट्स को लेकर पूछताछ जारी है।

