सीएम बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुँचे पुष्कर सिंह धामी,कई योजनाओं को ज़मीन पर लाएंगें

अल्मोड़ा :उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई क्षेत्रों में चुनावी बिगुल बजाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते आज कल जिलों के निरीक्षण और रैलियों का दौर चालू है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को दस वर्षों में देश का पहला अग्रणी राज्य बनाने की बात कही,ये बात उन्होंने आज अल्मोड़ा के रैमजे मैदान में कही। जहाँ उन्होंने वादा किया कि केंद्र की मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल में देश का बेहद अच्छा विकास हुआ है। केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। 60 दिन में उनकी सरकार ने 150 फैसले लिए हैं। सभी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित कलक्ट्रेट भवन का लोकार्पण करने सहित 299 करोड़ लागत की 102 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। 
आज जब उत्तराखंड में जन आशीर्वाद रैली के रैमजे इंटर कॉलेज पहुंचे तो जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किए कि मछोड़ उप तहसील को तहसील का दर्जा देने, अल्मोड़ा में एक बड़ा पार्किंग स्थल बनाने, अल्मोड़ा को रेल लाइन से जोड़ने का प्रयास करने, जागेश्वर श्रावणी मेले, पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री रहे सोबन सिंह जीना के चार अगस्त को पैतृक गांव में होने वाले समारोह, द्वाराहाट के स्याल्दे बिखौती मेले और चनौदा शहीद दिवस समारोह को राज्य मेले का औधा देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *