देहरादून : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है जहां मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्यागी है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी मिली है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में उन्होंने लिखा है। मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को इंजीनियरिंग और मीडिया के क्षेत्र में महारथ हासिल है। चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा देने के अब कई राजनैतिक मायने सामने आ रहे हैं।
लोस चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका,इस नेता ने छोड़ी पार्टी

