राहुल ने BJP-RSS को माना गुरु,किया धन्यवाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा, भाजपा-आरएसएस मेरे लिए गुरु हैं। मुझ पर आक्रमण के लिए भाजपा-संघ को धन्यवाद करता हूँ। ये जो यात्रा है इसने ये हमें कुछ बताने की कोशिश की है और अगर हम उसे नहीं सुनते तो यह उस आवाज का अपमान होगा।


राहुल गांधी ने ये भी कहा, मैं जानता हूं कि विपक्ष के सारे के सारे नेता हमारे साथ खड़े हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दरवाजे हर उसके लिए खुले हैं जो भारत को जोड़ना चाहता है। विचारधारा में एकरूपता होती है। नफरत, हिंसा और मोहब्बत में एकरूपता नहीं होती। अखिलेश जी और मायावती जी, जो प्यार का हिंदुस्तान चाहते हैं, नफरत का नहीं।  

राहुल गांधी ने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा कर रहा हूँ सरकार इसपर चाहती है कि मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में कन्याकुमारी से कश्मीर जाऊं। मैं इसे नहीं मानता ,उनके वरिष्ठ नेता बुलेटप्रूफ गाड़ी से बाहर आ जाते हैं, तो कोई चिट्ठी नहीं आती लिखी जाती। राहुल ने कहा कि बुलेटप्रूफ गाड़ी में मैं कैसे चलूं। ये केस बना रहे हैं कि राहुल अपनी सिक्योरिटी को नहीं मानते हैं। 

राहुल ने टीशर्ट पर हो रही चर्चा पर सफाई देते हुए कहा है कि “मुझे अब तक ठंड नहीं लगी है। जब लगेगी तो स्वेटर पहनना शुरू कर दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *