शासन ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बन्धित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का वर्ष भर का कैलेंडर जारी कर दिया है। इन तीनों श्रेणियों में कुल 30 अवकाश दिए जा रहे हैं। जिनमें से तीन छुट्टियों पर रविवार हैं और सार्वजनिक अवकाश की सूची में ईगास को भी समिल्लित कर लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर इस साल ईगास पर सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है।
इसके अलावा 25 सार्वजनिक अवकाश की सूची में सबसे अधिक सात अवकाश बृहस्पतिवार को दिए गए हैं। सबसे कम एक अवकाश बुधवार को होगा। दो सार्वजनिक अवकाश पर रविवार है। प्रशासन विभाग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 23 अवकाश का एलान किया है। ये अवकाश आर्थिक कार्य विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुदेश के क्रम जारी किए गए हैं। बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में लागू होंगे।
| गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | बृहस्पतिवार | |
| 2 | महाशिव रात्रि | 18 फरवरी | शनिवार |
| 3 | होलिका दहन | 7 मार्च | मंगलवार |
| 4 | होली | 8 मार्च | बुधवार |
| 5 | रामनवमी | 30 मार्च | बृहस्पतिवार |
| 6 | महावीर जयंती | 04 अप्रैल | मंगलवार |
| 7 | गुड फ्राइडे | 07 अप्रैल | शुक्रवार |
| 8 | डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती | 14 अप्रैल | शुक्रवार |
| 9 | ईद-उल-फितर | 22 अप्रैल | शनिवार |
| 10 | बुद्ध पूर्णिमा | 05 मई | शुक्रवार |
| 11 | ईद-उल- जुहा(बकरीद) | 29 जून | बृहस्पतिवार |
| 12 | हरेला | 16 जुलाई | रविवार |
| 13 | मोहर्रम | 29 जुलाई | शनिवार |
| 14 | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त | मंगलवार |
| 15 | रक्षा बंधन | 31 अगस्त | बृहस्पतिवार |
| 16 | जन्माष्टमी | 07 सितंबर | बृहस्पतिवार |
| 17 | ईद ए मिलाद/ मिलाद | 28 सितंबर | बृहस्पतिवार |
| 18 | महात्मा गांधी जयंती | 02 अक्तूबर | सोमवार |
| 19 | दशहरा(विजयदशमी) | 24 अक्तूबर | मंगलवार |
| 20 | महर्षि बाल्मीकि जयंती | 28 अक्तूबर | शनिवार |
| 21 | दीपावली | 12 नवंबर | रविवार |
| 22 | दीपावली(गोबर्द्धन पूजा) | 13 नवंबर | सोमवार |
| 23 | ईगास-बग्वाल | 23 नवंबर | बृहस्पतिवार |
| 24 | गुरुनाक जयंती | 27 नवंबर | सोमवार |
| 25 | क्रिसमस दिवस | 25 दिसंबर | सोमवार |

