नई दिल्ली : नाक के माध्यम से भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन INCOVACC की कीमत तय हो गई है, भारत सरकार के मुताबिक़, अस्पतालों में इसकी एक डोज की कीमत 800 रुपये रखी गई है,इसके अलावा पांच फीसदी जीएसटी भी लगेगी। रिपोर्ट के मुताबिक़, निजी अस्पतालों को एक डोज के लिए 150 रुपये का एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज लगाने की भी मंजूरी है। इस प्रकार इस वैक्सीन की एक खुराक की कीमत फिलहाल लगभग 1000 रुपये पड़ेगी। वहीं सरकारी अस्पतालों में इस वैक्सीन की कीमत 325 रुपये होगी। पिछले हफ्ते ही भारत बायोटेक की इंट्रानेजल वैक्सीन iNCOVACC को कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया था। जनवरी के अंत तक ये उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली है। वैक्सीन निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी और इसे CoWin ऐप में जोड़ दिया जाएगा।
खुशखबरी : नेजल वैक्सीन के लिए तय हुई कीमत

