बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर से ख़बर आ रही है कि यहां एक गाँव में पूजा के दौरान एक लड़के ने अपने चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारीके अनुसार बागेश्वर के नौकोड़ी गाँव में एक पूजा का आयोजन किया गया था , जिसमें करीब 29 परिवार के कई लोग सम्मिलित हुए थे ,लेकिन पूजा शुरू होने के कुछ देर बाद ही दो चचेरे भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया , और यह विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी होने लगी जिसमे चंचल सिंह से शंकर सिंह पर चाक़ू से हमला कर दिया और इस हमलें में शंकर सिंह की मौत हो गई और मृतक के दूसरा भाई व पत्नी भी घायल हो गए। इसके बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और घटना स्थल पर मौज़ूद चश्मदीदों से घटना की जानकारी ली और तफ़्तीश शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने हमला करने वाले चंचल सिंह सहित 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
बागेश्वर में बड़ा विवाद,भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

