उत्तराखंड में बारिश अभी भी समस्या बनीं हुई है। जिसके चलते चारों तरफ भूस्खलन,मैदान धसने जैसी खबरें आ रही हैं। कल बीती रात सोमवार देर प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत तो मिली लेकिन मसूरी में भी बारिश के बाद कोहरा छाया हुआ है।
इसके अलावा नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आने वाले 24 घण्टें में बौछारों के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इन सभी जिलों में भारी बारिश की आशंकाओं के चलते ,मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जहां तक राजधानी दून का सवाल है तो राजधानी दून में अगले 24 घंटे में हल्की बौछारे पड़ेंगी।
दूसरी तरफ खबर है कि ऋषिकेश में जो वैकल्पिक मार्ग था वो बबारिश की वजह से बाह गया है। आज सुबह करीब चार बजे रानीपोखरी में बनाया जा रहा वैकल्पिक मार्ग का कुछ हिस्सा पानी में बह गया। यह रास्ता हाल ही में जाखन नदी पर बने मोटर पुल के ढह जाने के बाद सुगम आवागमन के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट की ओर बनाया गया था। इतनी भीषण बारिश के बाद बद्रीनाथ हाइवे को भी बंद कर दिया गया है। हाईवे पागल नाला, चमधार, सिरोहबगड़, नरकोटा और शिवानंदी में मलबा आने से बंद है। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में घने बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री हाईवे के पैदल मार्ग पर आवाजाही जोखिम भरी हो रही है।
उत्तराखंड में बारिश के कारण येलो अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे बंद अन्य 126 सड़कें बंद

