गया : बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का प्रवचन सुनने के लिए गया में श्रद्धालु बढ़ चढ़ कर पहुंचे हैं ,कोरोना की बड़ी खबर भी इसी बीच सामने आए है, बीती 23 दिसंबर को गया बिहार आए विदेशी नागरिकों का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें चार लोग पॉज़िटिव पाए गए हैं। इनमें दो इंग्लैंड और एक-एक थाईलैंड व म्यांमार के रहने वाले हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही दलाई लामा के प्रवचन कार्यक्रम को लेकर भी ऊहापोह की स्थिति बन गई है। करीब 40 देशों के 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु प्रवचन के लिए गया में रहेंगे। बिहार में विदेशी पर्यटकों के सबसे बड़े केंद्र गया में कोरोना का मामला सामने आते ही पूरे राज्य में सनसनी का माहौल है।
दलाई लामा के प्रवंचन कार्यक्रम से पहले फूटा कोरोना बम

