नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। राज्यों में मामलें अधिक भी हुए हैं लेकिन संक्रमण के मामलें अगर बात करे रविवार से 24 घण्टें में मामलों में कुछ गिरावट दर्ज हुई है। जिसके चलते 24 घंटे में अच्छी खबर है कि कोरोना के मामलें 38,948 दर्ज किए गए है, 43,903 लोगों ने इस बीमारी से निजात मिली है। पिछले 24 घंटे में 219 संक्रमितों की जान गई है। नए केस का आंकड़ा 9 दिन बाद सबसे गिरा हुआ निकला है। मौत का से आंकड़ा भी लंबे समय बाद 300 के नीचे पहुंचा है। लेकिन अब भी केरल में कोरोना के नए मामले कम नहीं हो रहे हैं। राज्य में रोजाना 29 हजार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। इसके आलावा केरल में निपाह वायरस से एक बच्चे की मौत ने और चिंता बढ़ गई है।बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-38,948
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-43,903
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-219
बीते 24 घंटे में कोरोना टीका- 58.85
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या- 4,04,874
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3,30,27,621
अब तक ठीक हुए- 3,21,81,995
अब तक कुल मौतें- 4,40,752
अब तक कुल कोरोना टीका- 68,75,41,762
आपको बतादें कि भारत में अभी तक 3 करोड़ 21 लाख 81 हजार लोग कोरोना को मात देकर जंग जीती है। तीन करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 4 लाख 40 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी । देश भर में अब तक 68.75 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र,केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामलें 10 हजार से एक लाख के लगभग है। राज्यों में यह संख्या 10 हजार के नीचे है। देश में अब तक कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के 300 मरीज़ मिले हैं।

