कोविड पॉज़िटिव हुए कोच रवि शास्त्री, टीम इण्डिया को झटका

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच हो रहा है। लंदन के दी ओवल मैदान में आज जारी मुकाबले का आज अंतिम दिन हैं। आज यह मैच इंग्लैंड को जीत के लिए 291 रनों तो भारत को 10 विकेट की ज़रूरत है।  भारत को इस टेस्ट के बाद सीरीज का आखिरी टेस्ट 10-14 सितंबर तक मेनचेस्टर में खेला जाएगा,लेकिन उससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। 
कोच शास्त्री आखिरी टेस्ट में ड्रेसिंग रूम में नहीं होंगें। वह कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन हुए हैं। अब दो नेगेटिव रिजल्ट आने के बाद ही वह टीम के साथ जुड़ पाएंगे। 
बीसीसीआई ने जारी की है कि शास्त्री 14 दिनों तक पृथकवास में ही रहेंगे और दो नेगेटिव रिजल्ट आने के बाद ही टीम से दोबारा से जुड़ सकेंगे।शास्त्री सहित सभी का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया है और वे टीम होटल में ही रहेंगे। टीम इंडिया के साथ वे तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम से पुष्टि और दो नेगेटिव रिजल्ट नहीं आ जाते। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *