देहरादून: कोरोना संक्रमण का ख़तरा जैसे जैसे बढ़ रहा है वैसे वैसे राज्य सतर्कता बरतने में लगे हुए हैं इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन ही समीक्षा बैठक रख बूस्टर डोज़ का अभियान शुरू करने की बात कही शुक्रवार से शुरुआत कर दी गई है। आज सीएम धामी ने सचिवालय में बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैंप का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से बूस्टर डोज जरूर लगावाने की आग्रह भी किया। इसके लिए नियमित कैंप लगाए जाएंगे। कोविड 19 महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेश में बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू हो चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बूस्टर डोज के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए जाएं।

