देहरादून : आज बुधवार को उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त पद की शपथ ग्रहण कराई । राज्यपाल ने राजभवन में उन्हें इस पद की जिम्मेदारी दी है। प्रभारी सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय की तरफ से इस के लिए आदेश भी दिए गए थे।
सीएम की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों पर उनका चुनाव किया और समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास शामिल हैं। उनका कार्यकाल पद ग्रहण करने के दिन से अगले तीन साल तक रहेगा। योगेश की नियुक्ति पर तमाम पत्रकारों और राज्य आंदोलनकारी संगठनों से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं
योगेश ने सक्रिय आंदोलनकारी की अहम् भूमिका निभाई है । स्टूडेंट्स एंड यूथ एलायंस यानी साया के संचालनकर्ताओं में शामिल रहे भट्ट पर राज्य नहीं तो चुनाव नहीं आंदोलन के दौरान गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था। योगेश पत्रकार हितों के मुद्दे पर भी हमेशा मुखर रहे हैं।

