फिर लौटा कोरोना, मौतों का आंकड़ा डराने वाला 

चीन: चीन में कोरोना संक्रमित होने और लाखों की मौतें इस संक्रमण से होने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो,अस्पताल में भर्ती कराने और उनके अंतिमसंस्कार के लिए भी वोटिंग बनीं हुई है। क्योंकि मरीजों व मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अगले तीन माह में चीन में तीन कोरोना लहरों का खतरा बना हुआ है। 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका है, इससे दुनिया भर में चिंता की स्थिति बनी हुई है। 
अक्टूबर तक चीन कोरोना के खिलाफ अपनी जीरो कोविड पॉलिसी के दम पर युद्ध स्तर पर जूझ रहा था, लेकिन लॉकडाउन के खिलाफ शुरू हुए आंदोलनों ने उसे पाबंदियों में ढील देने को मजबूर कर दिया। इसके बाद से हालात तेजी से बिगड़ने लगे हैं। तीन साल पहले दिसंबर में ही दुनिया का सबसे पहला मामला सामने आया था।

महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने वीडियो साझा कर चेताया है कि चीन में कोरोना की  स्थिति बिगड़ रही है। देश भर में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। डिंग अमेरिकी सार्वजनिक स्वास्थ्य वैज्ञानिक हैं। न्यू इंग्लैंड कॉम्प्लेक्स सिस्टम्स इंस्टीट्यूट में कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख हैं।चीन के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वू जुन्यो ने  अलर्ट किया कि आने वाले मार्च माह में तेजी से बढ़ेगा और इन तीन माह में तीन लहरों से पूरा देश प्रभावित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *