विश्वविद्यालय में बरपा बवाल,कई थानों की पुलिस फ़ोर्स पहुंची 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच जमकर विवाद हुआ है जिसमें कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई है। जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं और छात्रनेता विवेकानंद पाठक का सिर चोट लगने से फट गया। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने कई राउंड लगातार फायरिंग की है।

 छात्र नेता विवेकानंद पाठक यूनिवर्सिटी परिसर स्थित बैंक में जाने के लिए पहुंचे थे तभी गार्डों ने गेट खोलने  से इंकार कर दिया है।  इसी को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। और सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। कुछ देर बाद यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक गार्डों ने गेट बंद करके छात्रों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें विवेकानंद पाठक अमित कुमार एलएलबी का छात्र समेत आधा दर्जन छात्र चोटिल हुए और आक्रोशित होकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में जबरदस्त तोड़फोड़ की।छात्रों ने कई वाहन भी फूक दिए हैं। पुलिस फोर्स काबू करने का प्रयास कर रही है। आक्रोशित छात्र वाहनों में तोड़फोड़ करने में लगे हैं। कई थानों की पुलिस परिसर में पहुंची है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *