3.1 मापी गई प्रदेश में आए भूकंप की तीव्रता 

देहरादून : उत्तराखंड में उत्तरकाशी और टिहरी बॉर्डर एक बार फिर भूकंप ने दहला दिया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक़, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। दस दिन पहले भी उत्तराखंड में भूकंप आया था। प्रदेश के टिहरी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने कहा कि  भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इससे पहले उत्तराखंड में 12 दिसंबर को भूकंप आया था जिससे काफी दहशत बनी हुई थी। तब भी उत्तरकाशी में भूकंप आया था। भूकंप के झटके दून समेत पूरे राज्य में महसूस किए गए थे। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ भूकंप वैज्ञानिक बताते हैं कि प्लेट प्लेट हर साल चार से पांच सेंटीमीटर आगे खिसक रही है उससे लगातार भूगर्भीय हलचल बनी हुई है।रिक्टर स्केल पर कम तीव्रता वाले भूकंप इस बात का संकेत नहीं है कि भविष्य में बड़े भूकंप नहीं आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *