उत्तराखंड में पीएम मोदी की रडार पर बीजेपी मंत्री

देहरादून  : प्रधानमंत्री की मन की बात के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों और भाजपा सांसदों व पार्टी नेताओं को जरूरी तौर पर उपस्थित रहना आवश्यक है ,केंद्रीय नेतृत्व ने मन की बात कार्यक्रम के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन बनाया है, जो यह पता लगा लेगा कि किस राज्य में कितने बूथों पर कौन-कौन नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यानी मंत्री-सांसद, विधायक से लेकर पार्टी का हर पदाधिकारी व नेता इस एप के निगरानी में होंगे।

आने वाली 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है जिसपर भाजपा ने बूथ स्तर पर इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाने का एलान किया है और हर बूथ पर पार्टी मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम को सुनने बैठेंगे। यह कार्यक्रम भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को समर्पित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *