यदि आप क्रिसमस और 31 दिसंबर के जश्न के लिए औली पहुंचने वाले हैं तो, यहां से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर बाबा बर्फानी भी दर्शन देने को विराज चुके हैं। यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही आध्यात्म को महसूस करेंगे। भारत-चीन सीमा पर स्थित नीती घाटी की टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन होने लगे हैं। यहां बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें गुफा में बर्फ से शिवलिंग का आकार उभरा हुआ है। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुगण यहां आते है। आस्था विशवास के साथ पहुंचने वाले भक्त यहां आकर अच्छा प्रतीत करते हैं। यहां दिसंबर से मार्च माह तक गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं। यहां बाबा बर्फानी शिवलिंग के आकार में उभरते हैं।
विराजमान हुए बाबा बर्फानी,सामने आई तस्वीर

