राजधानी देहरादून में डाटकाली के पास हुआ भीषण हादसा,पिता-पुत्र घायल

उत्तराखंड के देहरादून व नैनीताल के जिलों में भीषण बारिश होने की सम्भावना है। जिसकी वजह से तेज बौछारों के साथ भारी बारिश हुई है और आगे भी मौसम विभाग की चेतावनी जारी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून, नैनीताल में भारी संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट किया गया है। वहीं शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे बाद देहरादून में मूसलाधार बारिश शुरू हुई। जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी होती रही।वहीं देहरादून डाट काली की नई टनल के मुहाने पर मलबा गिरने से हादसा हो गया। यहां बाइक सवार लक्ष्मण सिंह पुत्र रघुवीर सिंह व अशित चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह चौधरी निवासी गण सुंदरपुर थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर यूपी के ऊपर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया। हादसे में दोनों घायल हो गए हैं।

वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने तुरंत उन्हें हॉस्पिटल पहुँचाया। यह हादसा यूपी क्षेत्र में हुआ है। सूचना पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल का महंत इंदिरेश अस्पताल में इलाज चल रहा है। चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात चल रहा है।दूसरी ओर मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है कि,राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने और तेज बौछारों के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर राजधानी दून व आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। देर शाम कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *